कलेक्‍टर श्री तिवारी ने ढीमरखेड़ा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों का किया औचक निरीक्षण, चिलचिलाती धूप में 3 किलोमीटर उबड़-खाबड़ रास्‍ते में चलकर देखा अमृत सरोवर

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने ढीमरखेड़ा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों का किया औचक निरीक्षण, चिलचिलाती धूप में 3 किलोमीटर उबड़-खाबड़ रास्‍ते में चलकर देखा अमृत सरोवर

कटनी। कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने बुधवार को ढीमरखेड़ा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों क्रमश: भनपुरा, हरदी, उमरियापान, टोपी, महनेर और दियागढ़ में औचक रूप से पहुंचकर मैदानी स्‍तर पर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्‍वयन की स्थिति का जायजा लिया। उन्‍होंने भनपुराकला, बनिया नाला में करीब 24 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण करने चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के बीच करीब 3 किलोमीटर लंबे उबड़-खाबड़ पहाड़ी के पथरीले रास्‍तों में पैदल चलकर पहुंचे। उन्‍होंने अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्‍ता पूर्ण अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण कराने की हिदायत दिया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post