मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, 85 हजार के मोबाइल जब्त, विजयराघवगढ़ पुलिस को मिली सफलता

Oplus_16908288

मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, 85 हजार के मोबाइल जब्त, विजयराघवगढ़ पुलिस को मिली सफलता

कटनी। विजयराघवगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। तत्परता दिखाते हुए मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से चोरी के मोबाइल और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, बीती 28-29 मार्च की दरम्यानी रात वार्ड नंबर 9 निवासी अश्फाक हुसैन की मेन रोड स्थित ‘के.जी.एन. मोबाइल’ दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। अज्ञात चोरों ने लोहे की रॉड से शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखे 18 नग मोबाइल और काउंटर से 15,000 नगद पार कर दिए थे। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी रीतेश शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम धवैया (कैमोर) निवासी महाबीर बर्मन को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ (हिकमतअमली) के बाद आरोपी ने अपने साथी रहीश खान और अली उर्फ बाबू खान के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह गिरोह बेहद शातिर है और पूर्व में बरही, रीवा समेत अन्य जिलों में भी योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से 85,000 कीमत के सभी चोरीशुदा मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। दो अन्य आरोपी रहीश खान और अली उर्फ बाबू खान फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। वक्त कार्यवाही में विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक जगदीश पांडे, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक चालक मज्जू कोल की प्रमुख भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post