कटनी में कांग्रेस सेवादल की तिरंगा यात्रा, सुभाष चौक पर हुआ ध्वज वंदन

कटनी में कांग्रेस सेवादल की तिरंगा यात्रा, सुभाष चौक पर हुआ ध्वज वंदन

कटनी। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष माननीय श्री अवनीश भार्गव के आह्वान पर जिला कांग्रेस सेवादल कटनी द्वारा रविवार, 29 मार्च 2026 को प्रातः 9 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मिशन चौक से प्रारंभ होकर सुभाष चौक तक निकाली गई, जहां ध्वज वंदन कर राष्ट्रगान किया गया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सेवादल पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और इसे और मजबूत करने की आवश्यकता है। वहीं, सेवादल के पूर्व अध्यक्ष पंकज गौतम ने युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और वे ही प्रदेश व देश की सरकार को बदलने में सक्षम हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष मंगल सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, युवाओं एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सोनी, मनोज गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, सेवादल कोषाध्यक्ष मुन्ना भाईजान, इमरान खान, सेवादल मुड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कनोजिया सहित सोनू चौहान, किशन केवट, उदय सिंह गोंड, अमर कुमार कोल, सुधीर चौधरी, रुद्र निगम, हर्ष सेन, कृष्णा कोल, सत्यम यादव, अरुण यादव, संदीप पाल, अतुल वंशकार, अतुल पटेल, अशोक सेन, आलोक यादव, नितेश पाल, धनंजय यादव, अभय सिंह, रेणुका, सुधा कोल, कमला बाई, सुमित्रा रैदास, सुमन कोल, सावित्र कोल, नेहा कोल, विजय, रोशनी कोल, अख्तर खान, भोला प्रसाद सोनखरे, अरुण वंशकार, वरुण, सपना राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post