बाबा साहब अंबेडकर की जयंती में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर अजेक्स संघ ने की बैठक, तैयारियों पर चर्चा

कटनी। मध्य प्रदेश अज़ाक्स संघ जिला शाखा कटनी के जिला महासचिव पूर्णेश उइके ने  बताया कि आज 29 मार्च 2026 को संघ की आवश्यक बैठक शहीद स्मारक एवं संग्रहालय कटनी में दोपहर 12 बजे सोहन लाल चौधरी प्रांतीय संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 14 अप्रैल 2026 को विश्व रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती बड़ी धूमधाम से मनाने एवं मुख्य रेलवे स्टेशन से रैली आयोजित करने सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एक सप्ताह तक पखवाड़ा सप्ताह मनाया जाएगा। संघ के कर्मचारी हितैषी मुद्दों, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें अजाक्स संघ मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, कोल ट्राइबल युवा समिति सफाई कामगार यूनियन अन्य संगठनों के पदाधिकारी सदस्य बृजभान सिंह मरावी, रामचंद्र अहिरवार, गुड्डा रैदास, मंगल सिंह, बलबीर सिंह, रमेश रावते, अमित कुंडे, ओमप्रकाश सकतेल, विजय समुद्रे, रामदास, संतोष गोटियां, विश्वनाथ दहिया, किशन लाल भूमिया, संजय चौधरी, एस एस ठाकुर, विजय चौधरी, आर जी पासी, रवीन्द्र झरिया, गोपाल प्रसाद चौधरी, सोनू बौद्ध, जीतू बौद्ध, मनोज दहिया, बाबूलाल अहिरवार, धर्मेंद्र राज, सोहन दहिया, विजय, हरीश बेन अन्य उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *