एनकेजे पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफास, दो आरोपियों सहित लगभग डेढ़ सैकड़ा एक्टिवेट सिम किए जप्त
कटनी। एनकेजे पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में ऑनलाइन फ्रॉड की आशंकाओं को देखते हुए फर्जी सिम के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को लगभग डेढ़ सैकड़ा फर्जी सिमों के साथ गिरफ्तार किया है।
एनकेजे थाना प्रभारी उप. निरी. रूपेन्द्र राजपूत ने जानकारी देते हुए कहा की Department of Telecommunication के माध्यम से फर्जी मोबाइल सिम धारको का डाटा प्रदान किया गया है। जिनमें एक ही व्यक्ति के चेहरे/Unique Face पर कम से कम 50 एवं उससे अधिक की संख्या में मोबाइल नंबर (सिम कार्ड) नाम एवं पता बदल बदल कर एक्टीवेट कराये गये है। सायबर सेल से प्राप्त प्रपत्रो एवं कैफ रिपोर्ट के अवलोकन पर ज्ञात हुआ कि ग्राम सिमरा निवासी एजेंट सतीश साहू के साथ मिलकर बृजेश साहू के द्वारा स्वंय के फायदे के लिये फर्जी तरीके से अन्य व्यक्तियों के अलग अलग पहचान पत्रो का उपयोग करके छलपूर्वक अपने चेहरे की फोटो लगाकर, दस्तावेजो का गलत इस्तेमाल कर फर्जी तरीके अपनाकर सिमकार्ड चालू कर रहे थे। उक्त दोनो आरोपियो का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध धारा 419, 420, 471, 34 ताहि. का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी सतीश साहू व बृजेश साहू को ग्राम सिमरा से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनो आरोपियो से फर्जी सिम एक्टीवेट करने के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। अभी तक आरोपियो द्वारा एक्टीवेट किये गये करीबन 200 फर्जी सिम कार्डो का उपयोग के संबंध मे व इनसे जुडे साइबर फ्राड नेटवर्को व अपराधिक गतिविधियो की जानकारी के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की गई है। जिन्हे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी भेज दिया गया है। आरोपियों से एक्टिवेटेड 153 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, सउनि सहपाल परतेती, प्र.आर. गणेश दत्त मिश्रा, प्रा आर शैलेश दमोहिया, आरिफ हुसैन, आर. अर्पित पटेल एवं साइबर सेल कटनी से आर. अमित श्रीपाल, शुभम् गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।








