जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नैगवाँ हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों ने की जलश्रोत की सफाई

कटनी। प्रदेश सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर रीठी तहसील के नैंगवा हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षकों ने पहल करते हुए जलस्त्रोतों व वृक्षों को संरक्षित करने का संकल्प लिया है। शिक्षकों ने खुसरा महादेव में जल स्त्रोत का पूजन कर स्वच्छता अभियान चलाया। कलेक्टर आशीष तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व इपीईएस माध्यमिक शाला नैंगवा के शिक्षकों ने खुसरा महादेव के प्राकृतिक कुंड, जिसमें पहाड़ों से रिसकर पानी आता है और पूरा गांव उसी पानी से अपने दैनिक कार्य के साथ अपनी प्यास बुझाता है। जल का अन्य कोई स्रोत नहीं है। यहां पर पहुंचकर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विपिन तिवारी के नेतृत्व में स्टाफ ने पहले तो इस स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर कचरे को हटाया और उसके बाद जलस्त्रोत कुंड  व वृक्षों की पूजा पंडित रामकेत शास्त्री ने वेदमंत्रों के बीच कराई। साथ ही शिक्षकों व छात्रों ने संकल्प लिया कि वे ऐसे जल स्रोतों  व हरे भरे जंगल के वृक्षों को संरक्षण के लिए कार्य करेंगे और जंगल में वृक्षों को काटने नहीं देंगे। शिक्षकों के प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना की। इस दौरान विद्यालय परिवार के जयप्रकाश पटेल, धर्मेंद्र सिंह, अनिल यादव, शिवाकांत मिश्रा, मालती कुशवाहा, संतोष चौधरी, कृष्णकांत पटेल, प्रीति विश्वकर्मा, आरती पटेल, तिलक सिंह वर्मा सहित अन्य जन मौजूद थे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *