4 दिन में 3 नाबालिग बच्चों को सकुशल दस्तयाब करने में कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, सभी को सुरक्षित किया परिवार के हवाले

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु संचालित ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत गुमशुदा बच्चों की त्वरित तलाश एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे है, जिसके परिणामस्वरूप 4 दिवस में 3 नाबालिग बच्चों को सकुशल दस्तयाब किया गया।

जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि विगत 24 सितंबर 2025 को एनकेजे कटनी निवासी महिला की रिपोर्ट पर अप.क्र. 842/25 धारा 137(2) बीएनएस कायम किया गया था। 15 वर्षीय बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। लगातार तलाश के दौरान बालिका का जबलपुर में होना पाया गया। परिवार के सहयोग से पुलिस ने 24 मार्च 2026 को बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है। बालिका घर से नाराज होकर स्वयं चली गई थी।

इसी प्रकार 24 मार्च 2026 को शास्त्री कॉलोनी निवासी प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 293/26 धारा 137(2) बीएनएस दर्ज किया गया। 15 वर्षीय बालक के गुम होने पर रेलवे स्टेशन एवं विभिन्न स्टेशनों को सूचना दी गई। जांच में बालक के पुणे जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल टीम रवाना की गई। पुणे रेलवे पुलिस के सहयोग से गत 25 मार्च 2026 को बालक को पुणे (महाराष्ट्र) से सकुशल दस्तयाब कर कटनी लाया गया एवं परिजनों को सुपुर्द किया गया। बालक घूमने के उद्देश्य से घर से बिना बताए चला गया था। एक अन्य मामले में 24 सितंबर 2025 को विजयराघवगढ़ निवासी महिला द्वारा 17 वर्षीय बालिका के कटनी बस स्टैंड पर बिछड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अप.क्र. 295/25 धारा 137(2) बीएनएस कायम किया गया। पतासाजी के दौरान बालिका के जबलपुर में रिश्तेदार के यहां होने की जानकारी मिली। पुलिस द्वारा 24 मार्च 2026 को बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय, उनि सिद्धार्थ राय (चौकी प्रभारी बस स्टैंड), सउनि दीपेन्द्र शर्मा, प्रहलाद पैकरा, प्रआर नीरज पाण्डेय, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *