अवैध मुरूम परिवहन करते उमरियापान पुलिस ने किया हाईवा जब्त, वाहन चेकिंग के दौरान दबोचा

अवैध मुरूम परिवहन करते उमरियापान पुलिस ने किया हाईवा जब्त, वाहन चेकिंग के दौरान दबोचा

​कटनी। खनिज माफियाओं के विरुद्ध कटनी पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में उमरिया पान पुलिस ने अवैध रूप से मुरूम का परिवहन कर रहे एक हाईवा को जब्त कर कार्रवाई की है।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए उमरिया पान थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने बताया कि गत 26 मार्च को ग्राम परसेल में देवी जागरण कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था डियूटी पर तैनात पुलिस टीम ने खेरमाई मंदिर के सामने एक संदिग्ध हाईवा (क्रमांक MP20-H-4832) को रोका। वाहन मुरूम से पूरी तरह लदा हुआ था।

​दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहा चालक

​पुलिस ने जब चालक अजय लोधी (32 वर्ष, निवासी ग्राम बरौदा) से मुरूम परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और रॉयल्टी रसीद (TP) की मांग की, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। ऑनलाइन पोर्टल पर भी वाहन की कोई वैध टीपी नहीं पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को हिरासत में ले लिया।

​खनिज विभाग को भेजा गया मामला

​थाना प्रभारी द्वारा अवैध परिवहन पाए जाने पर हाईवा को जब्त कर धारा 106 BNSS के तहत इस्तगासा क्रमांक 04/2026 पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने मामले को आगामी कार्यवाही और भारी जुर्माना अधिरोपित करने हेतु कलेक्टर कार्यालय (खनिज विभाग) कटनी को भेज दिया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post