डन कॉलोनी में चेन स्नैचरों का आतंक, महिला के गले से चैन झपटकर बाइकसवार रफूचक्कर, कैमरे में हुए कैद

कटनी। रंगनाथनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर के पास एरिया डन कॉलोनी में आज सुबह लगभग 7 बजे चेन स्नेचिंग की एक घटना ने समूचे क्षेत्र में खलबली मचा दी। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चैन झपटली और वहां से रफू चक्कर हो गए। चेन स्नेचिंग की यह घटना उस समय हुई जब महिला सुबह डॉक्टर समीर चौधरी के अस्पताल के बाहर टहल रही थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला की चैन झपटकर भागते हुए बाइक सवार दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। कोतवाली पुलिस के द्वारा फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक उमरिया निवासी हामना खातून अपने पुत्र गुलाम नवी के साथ इलाज कराने कटनी आई थी। डन कॉलोनी स्थित डॉ. सौरभ चौधरी के हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। आज सुबह 7.15 बजे जब हामना खातून हॉस्पिटल के बाहर घूम रही थी, उसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार वहां पहुंचे और महिला के गले से सोने की चैन लूटकर भाग गए। घटना की सूचना रंगनाथ नगर पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि अज्ञात बदमाश भागते हुए सीसीटीव्ही कैमरे में नजर आ रहे हैं। रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरूण पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *