जिला ग्रामीण कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, जातिगत समीकरणों को साथ कर बनाई गई टीम, हारिस रुस्तम बने उपाध्यक्ष

Oplus_16908288

कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी मंगलवार देर रात घोषित कर दी गई। घोषित कार्यकारिणी में युवाओं‌ और जातिगत समीकरणों को साधकर ग्रामीण कांग्रेस की नई टीम बनाई गई है। नई कार्यकारिणी में एसटी वर्ग के 20 प्रतिशत, एससी वर्ग के 8 प्रतिशत, ओबीसी के 32 प्रतिशत, सामान्य वर्ग 38 तथा एक प्रतिशत महिला को स्थान दिया गया है। नई टीम अनुभव के साथ-साथ ऊर्जा के मिश्रण को प्रदर्शित कर रही है।

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन के उपरांत जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने जिले की कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें जिला संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुदरहा, उपाध्यक्ष हारिस रुस्तम के साथ सुधीर जैन (बंटू), तुलसीराम यादव, संदीप बाजपेई (पप्पू), रामकृष्ण पटेल, सुनील सिंह, रविंद्र बाजपेई, श्रीमती भारती सूरज सिंह, रंजीत सिंह, कमलेश चौधरी को नियुक्त किया गया है। महामंत्री पद पर परमलाल कोल, विपिन सिंह बघेल, जगदीश चौधरी, विजय अग्रवाल, कौशल राजपूत, अजय गर्ग, सुशील राय,चंद्र प्रताप सिंह, जवाहर सिंह, लल्लन सिंह, मथुरा प्रसाद झारिया, शेख सिकंदर आजाद, रवि दुबे, गुड्डू द्विवेदी, बसंत द्विवेदी, चंद्र प्रताप तिवारी की नियुक्ति हुई है। इसी तरह सचिव के पद पर अजय सिंह रघुवंशी, क्षेत्रपाल पटैल, गौरव शाह, सुमेर सिंह पटैल, राम सुजान पटेल, मंगू आदिवासी, जवाहर सिंह, एडवोकेट हीरालाल पटेल, राजेश सिंह, जगदीश पटेल, छत्रपाल सिंह, सुमेर सिंह लोधी, सत्येंद्र सिंह, प्रेमलाल नामदेव, देवराज कुशवाहा, शैख खलील, प्रेम लाल केवट, रमेश पाटकर, सुदामा खटीक की नियुक्ति हुई है। ग्रामीण कांग्रेस की टीम में प्रवक्ता ब्रजराज परमार, के एल राय को बनाया गया है। जबकि सोशल मीडिया प्रभारी शब्बीर खान एवं सुरेन्द्र तिवारी गुड्डू को बनाया गया है‌।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *