DFO गर्वित गंगवार की पहल, “मेरा बाघ मेरा विद्यालय” के तहत बच्चों का व्हाइट टाइगर सफारी भ्रमण

DFO गर्वित गंगवार की पहल, “मेरा बाघ मेरा विद्यालय” के तहत बच्चों का व्हाइट टाइगर सफारी भ्रमण

कटनी। वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार के मार्गदर्शन में “मेरा बाघ मेरा विद्यालय” अभियान के तहत स्कूली बच्चों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

गत 24 मार्च 2026 को आयोजित इस भ्रमण में वन विभाग की टीम द्वारा बच्चों को मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू का दौरा कराया गया। इस दौरान वन परिक्षेत्र रीठी के सांदीपनी विद्यालय के 25 छात्र-छात्राओं तथा कटनी वन परिक्षेत्र के सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास के 25 दिव्यांग विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान एसडीओ सुरेश बरोले के निर्देशन में बच्चों को वन्यजीवों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्तिकेय भट्ट (IFS) एवं महेश पटेल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति से जोड़ना और उनमें वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। इस अवसर पर सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य हेमराज कारपेंटर, संजय कुशवाहा, प्रतिभा जैन, निधि पटेल तथा सहायक वार्डन अविनाश कुमार तिवारी सहित वन विभाग के कर्मचारी सनोद कोल, हरेंद्र काछी, कमलेश लारिया एवं भीम कोल उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post