बुलट चोर को 12 घंटे के अंदर रंगनाथ नगर पुलिस ने दबोचा, घर के बाहर से बुलट ले उड़ा था चोर

बुलट चोर को 12 घंटे के अंदर रंगनाथ नगर पुलिस ने दबोचा, घर के बाहर से बुलट ले उड़ा था चोर

कटनी। लगभग 12 घंटे पूर्व रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई बुलट को रंगनाथ नगर पुलिस ने बरामद करते हुए बुलेट चोर को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते हुए रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह ने बताया कि विगत 18 मार्च को प्रार्थी राजेश कुमार तिवारी पिता राम भुवन तिवारी उम्र 54 साल नि.मदन मोहन चौबे वार्ड ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि दोपहर लगभग दो बजे उसकी बुलेट क्र. MP 21 MA 3766 घर के बाहर खड़ी थी। गाडी में चाबी लगी छूट गई थी। वह घर के अंदर आंगन की सफाई कर रहा था। सफाई करने के बाद जब वह बाहर आया तो बुलेट वहां नहीं थी। आसपास पता करने के बावजूद भी गाड़ी का कोई पता नहीं चला। शिकायत के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए रंगनाथ नगर पुलिस ने बुलेट चोर की तलाश प्रारंभ की। चोर की तलाश करते हुए सीसीटीवी टीवी फुटेज खंगाले गए एवं टीमों को युवक की तलाश में लगाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी शुभम पटेल पिता प्रदीप पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी शंकर भटिया तेवरी थाना स्लीमनाबाद कटनी को गिरफ्तार कर चोरी गई बुलेट को जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया। आरोपी शुभम पटेल को थाना स्लीमनाबाद में पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। कार्रवाई में उप निरी अरूणपाल सिंह, सउनि बहादुर सिंह, सउनि अनिल तिवारी, प्र.आर. अजय तिवारी, प्र.आर. पवन पाठक, प्र.आर. प्रमोद सिंह, प्र.आर. रामनरेश शुक्ला, प्र.आर.लालजी यादव, आरक्षक वीरेन्द्र, एनआरएस संदीप, रमजान की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post