पति की मानसिक एवं शारीरिक यातना के कारण की थी महिला ने आत्महत्या, जांच में हुआ खुलासा, आरोपी पति को बहोरीबंद पुलिस ने भेजा जेल
कटनी। थाना बहोरीबंद में विगत 2 मार्च को कूड़न निवासी 33 वर्षीय वीरेन्द्र पिता सियाराम चैधरी की शिकायत पर मर्ग क्रमांक 08/26 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच उपरांत मृतिका के माता-पिता एवं परिजनों के बयान में यह पाया गया कि ललिता चैधरी को उसका पति वीरेन्द्र उर्फ वीरू चैधरी छोटी-छोटी बातो को लेकर आये दिन उसे शारिरिक एवं मानसिक प्रताडना देता था। जिससे परेशान होकर मृतिका ने 2 मार्च को कोई अज्ञात वस्तु का सेवन कर लिया जिसके चलते ईलाज के दौरान शासकीय अस्पताल बहोरीबंद मे उसकी मृत्यु हो गई थी। मर्ग जांच उपरांत मृतिका के पति वीरेन्द्र चैधरी के विरूद्व बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अति. पु. अधी. डाॅ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद आंकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक अखलेश दाहिया और उनकी टीम ने प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरेन्द्र उर्फ वीरू पिता सियाराम चैधरी उम्र 33 साल निवासी कूडन को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल कटनी भेजा गया। कार्रवाई में निरीक्षक अखलेश दाहिया, सउनि चूडामणि पांडे, प्र.आर. सुनील बागरी, आर. कोमल शा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








