माधवनगर एसटीपी, सीवर लाईन विस्तार कार्य एवं रेस्टोरेशन का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल रन 31 मार्च तक करें प्रारंभ

कटनी। निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा मंगलवार प्रातः माधवनगर स्थित 7.50 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के अंतिम चरणों में चल रहे कार्यों, झिंझरी शैल वन के समाने चल रहे सीवर मेन ट्रंक लाइन के विस्तार कार्य सहित बरगवां स्थित डन कॉलोनी मोड़ से कटाए घाट मोड तक पाईप  लाइन विस्तार उपरांत कराये जा रहे रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य में  गति लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, पीडीएमसी से सौरभ नौगजा सहित निर्माण एजेंसी के ठेकेदार हार्दिक मोरडिया एवं पार्थ पटेल सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।

इसी माह प्रारंभ हो एसटीपी का ट्रायल रन

निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा मंगलवार के निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम माधव नगर स्थित 7.50 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचकर वहां अंतिम चरणों के चल रहे विभिन्न कार्यों सहित एसबीआर, पीटीयू, एमपीएस, सीसीटी आदि का निरीक्षण करते हुए उनके कार्य करने की प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी ली। निगमायुक्त ने शेष कार्य की जानकारी पीडीएमसी के प्रतिनिधि से लेते हुए कार्यो को गति प्रदान कर 31 मार्च तक ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल रन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगमायुक्त ने एसटीपी प्लांट के आसपास की भूमियों का सुरक्षा की दृष्टि से सीमांकन कराने की भी बात अधिकारियों से कही।

अतिरिक्त मशीनरी लगाकर कार्य करें शीघ्र पूर्ण

निरीक्षण के अगले चरण में झिंझरी स्थित चितरंजन शैल वन के सामने मार्ग में चल रहे सीवर मेन ट्रंक लाइन विस्तार कार्य का निगमायुक्त द्वारा स्थल निरीक्षण कर धीमी गति होनें तथा वायु गुणवत्ता प्रभावित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को कार्य के दौरान सुरक्षा मापदंडों का पालन करने के साथ ही अतिरिक्त मशीनरी एवं मेन पावर लगाकर एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने की हिदायत भी दी।

मोटरेबल कार्य करें शीघ्र पूर्ण

निगम आयुक्त ने डन कालोनी से कटाएघाट मोड़ तक सड़क खुदाई एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों के पश्चात मोटरेबल सड़क बनाने के कार्य का निरीक्षण कर नगारिकों केे आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिकता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों में अनावश्यक देरी न हो तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निगमायुक्त नें औद्योगिक क्षेत्र के रोड रेस्टोरेशन का कार्य तीन दिवस में प्रारंभ कराने के साथ ही, बारिश के पूर्व सभी प्रमुख मार्गों पर मोटरेबल कार्य पूर्ण करने को सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंनेें स्थल पर निरंतर पानी का छिडकाव करनें के निर्देश निर्माण एजेंसी के प्र्रतिनिधयों को दिए। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त नें कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *