सीएम के सामने पोल न खुल जाए इस डर से प्रधान सेवक ने विपक्ष को कराया कैद, विभिन्न मुद्दों को लेकर सीएम से मिलने की थी विपक्ष की तैयारी

सीएम के सामने पोल न खुल जाए इस डर से प्रधान सेवक ने विपक्ष को कराया कैद, विभिन्न मुद्दों को लेकर सीएम से मिलने की थी विपक्ष की तैयारी

कटनी। कम्प्रोमाइज्ड मुख्यमंत्री के बरही आगमन पर क्षेत्रीय प्रशासन और क्षेत्रीय नेतृत्व विपक्ष से भयभीत नजर आया। शायद यही वजह थी की विपक्ष के सभी पदाधिकारीयों एवं वरिष्ठ नेताओं को पूरा दिन हिरासत में रखा गया। विपक्ष को हिरासत में रखने का   कारण भी जानना चाहिए।

कुछ इस तरह के आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिनगौड़ी के अध्यक्ष शरद द्विवेदी ने कहा की विपक्ष को हिरासत में लेने के पीछे जो कारण है उनमें सबसे पहला कारण यह है की विपक्ष क्षेत्रीय जनहित मांगों को लेकर  विनम्रतापूर्वक मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांग रखना चाहता था। पूर्व घोषणावीर मुख्यमंत्री के साथ घोषणावीर प्राधानसेवक के द्वारा पूर्व घोषणाओं से अवगत कराना चाहता था। जिसमें प्रमुख था हरिहर धाम निर्माण। वि.गढ, बरही, कैमोर, खितौली बाईपास सड़क, चपना, बरहटी, सुतरी बंद पडी सिंचाई उद्बबहन योजना पुनः चालू करना।

उन्होंने कहा कि प्रधानसेवक एवं उनके पारिवारिक फर्मो पर लगे आरोपों पर विधिनुसार त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह विपक्ष करना चाहता था। चुनाव पूर्व सरकार द्वारा घोषित किसानों की धान 3000 एवं गेहूं 2700 रुपए खरीदी की मांग करना एवं वर्तमान में गेहूं खरीदी हेतु  पंजीयन में हुई किसानों की परेशानियों से विपक्ष मुख्यमंत्री को अवगत कराना चाहता था।

विपक्ष मुख्यमंत्री को अवगत कराना चाहता था की आप से आज जिन सौगातों की घोषणा कराई जानी है उनमें लगभग 75 परसेंट घोषणाऐं पूर्व में घोषणावीरों द्वारा घोषित की जा चुकी है। इसके साथ कई  विषय थे जिन्हें लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने के लिए विपक्ष की तैयारी थी।

उन्होंने कहा कि विपक्ष तहेदिल से धन्यवाद करता है कलेक्टर साहब का एवं मुख्यमंत्री का जिन्होंने विपक्ष के ब्लाक अध्यक्षों को अपनी बात रखने का अवसर दिया था और समय स्थान निर्धारित था। जिसकी जानकारी लगते ही प्रधान सेवक ने पोलखोल के भय से भयभीत होकर क्षेत्रीय प्रसाशन से मिलीभगत कर पुलिस निगरानी में अवैधानिक तरीके से विपक्षी नेताओं को पूरा दिन हिरासत में रखा। मगर विपक्ष को खुशी है की प्रधान सेवक के भयभीत हरकतों के सहयोग से विपक्ष अपनी बात मुख्यमंत्री और जनता जनार्दन तक पहुंचाने में सफल रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post