कांग्रेस नेताओं के हाउस अरेस्ट होने पर मिलने पहुंचे पूर्व विधायक श्री सिंह, माला पहनाकर किया कांग्रेस नेताओं का स्वागत
कटनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बरही के दौरे पर रहे। इस दौरान विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्र के विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शनिवार की सुबह से ही हाऊस अरेस्ट कर लिया था। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ता बरही जाने की मांग करते रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक भी बातें नहीं सुनी। सभी को पुलिस थाना विजयराघवगढ़ में बैठा लिया गया। पुलिस प्रशासन को भनक लग गई थी कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखा सकते हैं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता अडे रहे कि प्रदेश के मुखिया से मिलना है जिससे जिले के जनहित के मुद्दों का हल हो सकें। लेकिन पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बातों को अनसुना कर दिया था। वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट और फिर पुलिस थाना ले जाए जाने की जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह को लगी तो वे विजयराघवगढ़ पुलिस थाना पहुंचे और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि अगर कोई शांति तरीके से अपने क्षेत्र की समस्या अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री से रखना चाहता है तो आप मिलने नहीं दे रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस थाना में लाकर बैठा लिया जैसे वे अपराधी हो। इसके जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं फूलों की माला पहनाई और सम्मान अपने साथ लेकर आए। इस दौरान विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे नीरज सिंह बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेन्द्र शुक्ला, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र सिंह बघेल, शरद द्विवेदी,लल्ला महाराज, रवि सिंह परिहार,अन्नु पाठक, सुशील जायसवाल, कौशल सिंह,बीडी अवस्थी, रवि गर्ग, शक्ति तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।








