बिलहरी पुलिस ने नाबालिग बालिका को तलाश कर सुरक्षित पहुंचाया परिवार के पास, परिजनों के चेहरे खिले

Oplus_16908288

बिलहरी पुलिस ने नाबालिग बालिका को तलाश कर सुरक्षित पहुंचाया परिवार के पास, परिजनों के चेहरे खिले

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को नाबालिग बालक बालिकाओं की गुमशुदगी के मामलों में त्वरित कार्यवाही कर शीघ्र दस्तयाबी करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में बिलहरी पुलिस ने चौकी क्षेत्र से लापता एक नाबालिक बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसे उसके परिवार के हवाले किया।

चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि कुछ समय पूर्व चौकी क्षेत्र से लापता हुई एक बालिका के संबंध में शिकायत प्राप्त होते ही उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर प्रयास शुरू किए गए। आज बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिवार के हवाले किया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिवार वाले प्रसन्न नजर आए। कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, सउनि राम सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, आरक्षक सौरभ जैन, लव कुमार उपाध्याय, दिलकेश्वर सिंह, विकास कुमार, सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post