मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बरही पहुंचे  पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, देखी व्यवस्थाएं

कटनी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के बरही विधानसभा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आज पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा ने कार्यक्रम स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय स्कूल बरही स्थित हेलीपैड, गंगा जल संवर्धन कार्यक्रम स्थल बड़ा तालाब, रथ यात्रा कार्यक्रम स्थल, रोड शो मार्ग, मेला ग्राउंड, शासकीय प्रियदर्शनी स्थल एवं आमसभा स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस महानिरीक्षक श्री वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट, आमजन की सुविधा तथा पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, थाना प्रभारी बरही अरविंद चौबे सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *