महिला दिवस पर कटनी पुलिस ने महिला महाविद्यालय में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

कटनी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कटनी पुलिस द्वारा शासकीय महिला महाविद्यालय कटनी में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विदित हो कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिले स्तर पर दिनांक 8 से 12 मार्च तक महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं को स्थानीय सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं डीएसपी शिवा पाठक उपस्थित रहीं। अधिकारियों द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *