थाना उमरिया पान पुलिस ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते मिलने पर ट्रैक्टर ट्राली मय रेत के किया जप्त

Oplus_16908288

थाना उमरिया पान पुलिस ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते मिलने पर ट्रैक्टर ट्राली मय रेत के किया जप्त

कटनी। थाना क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उमरिया पान पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रेत की तस्करी करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली जप्त की है।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए उमरियापान थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की खनिज संपदा रेत का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आंकाक्षा चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन में भ्रमण के मुखबिर की सूचना पर ग्राम परसेल नदी तट से एक नीले रंग का बिना नम्बर का टैक्टर रेत लोड पकड़ा गया। सोनालिका कंपनी का बिना नम्बर के टैक्टर में फुल रेत लोड पाया गया। टैक्टर के चालक देवीदीन कोल पिता कुमेश कोल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम परसेल थाना उमरियापान जिला कटनी से टैक्टर ट्राली में भरी रेत परिवहन करने के संबंध में कागजात पूछे गए। उसके द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत न करने पर ट्रैक्टर ट्राली जब्त करते हुए धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी चालक के विरुद्व इस्तगासा पंजीबद्व कर जुर्माना वास्ते कलेक्टर कार्यालय खनिज विभाग कटनी भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल, प्रआर अजय सिंह, अजय तिवारी, आशीष झरिया, आरक्षक योगेश पटेल, सतेन्द्र चैरसिया, मोहन मोबेल, रोहित झारिया की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

निगमायुक्त ने वंश स्वरूप वार्ड में मुख्य मार्गों एवं बस्तियों की सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण, सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने स्वास्थ्य अमले को दिए निर्देश