नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर 11 मार्च को

कटनी। नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित अग्रिम पंक्ति के सफाई मित्रों की सेहत का ध्यान रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा बुधवार 11 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे से नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभाकक्ष में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने स्वास्थ्य शिविर आयोजन की समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए है।

स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि शिविर में जिला चिकित्सालय के मेडिकल विशेषज्ञ, सर्जिकल विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ द्वारा नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां भी प्रदान किया जाएगा। इस दौरान रक्तचाप, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय पर स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान करना है। निगम प्रशासन  द्वारा  सभी अधिकारी, कर्मचारियों से शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *