कटनी में बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई डिब्बे पटरी से उतरे, कटनी बिलासपुर रेल मार्ग पर हादसा, आवागमन अवरुद्ध

कटनी। कटनी बिलासपुर रेल मार्ग में कोयला लोड मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतरने की खबर सामने आ रही है। यह घटना कटनी एनकेजे की बताई जा रही है। घटना में हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है लेकिन इस रूट पर रेल यातायात अवरोध हो गया है।

बताया जाता है की शनिवार सुबह कोयला लोड मालगाडी के चार से ज्यादा डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। बिलासपुर रूट से आ रही मालग़ाड़ी सुबह 11 बजे कटनी पहुँचने बाली थी इसी बीच गायत्री नगर आउटर पर मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी लगते ही रेल प्रशाशन अलर्ट हों गया। रेलवे अधिकारी जीआरपी आरपीएफ बल भी मौक़े पर पहुँच गया है। डिब्बो को लाइन मे लाने का कार्य शुरू कर दिया गया है घटना से कटनी बिलासपुर लाइन की कुछ ट्रेने प्रभावित हुई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *