करदाताओं के लिए बड़ी सुविधा, शनिवार–रविवार अवकाश में भी खुले रहेंगे नगर निगम के कैश काउंटर
कटनी। करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देशानुसार शनिवार और रविवार जैसे अवकाश दिवसों में भी नगर निगम कार्यालय कार्यालय सहित जोन कार्यालय के कैश काउंटर खुले रहेंगे। ताकि नागरिक आसानी से अपना बकाया कर जमा कर सकें।
करदाताओं को मिलेगा अतिरिक्त समय
इस व्यवस्था से करदाताओं को दफ्तर खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे छुट्टी के दिनों में भी अपना बकाया कर आसानी से जमा कर सकेंगे।
नागरिकों से अपील
निगमायुक्त श्रीमती परिहार ने सभी करदाताओं, शासकीय विभागों और संस्थाओं के प्रमुखों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ लेते हुए समय पर अपना कर जमा करें और शहर के विकास में सहयोग दें।








