माधवनगर बंगला लाइन में बम पटककर दहशत फैलाने वाले आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, माधवनगर पुलिस को मिली सफलता

कटनी। गत दिवस होली के दौरान माधवनगर स्थित बंगला लाइन में हुए दो पक्षों के विवाद के दौरान बम पटक कर क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित करने वाले आरोपियों को घटना के 24 घंटे के अंदर माधवनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को आज पुलिस ने जेल भेज दिया है।

कार्यवाही की जानकारी देते हुए माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि गत 5 मार्च की दोपरह करीब 2.30 बजे रोहनी वंशकार अपने परिवार जनों के साथ घर के आंगन में बैठा था इसी दौरान अट्ठा डुमार, मिंटु डुमार, आनु डुमार व अन्य साथी गण आये और जान से मारने के इरादे से ज्वलनशील पदार्थ फेके जिसके फटने से शरीर में, चेहरे  व अन्य भागों में परिवार के लगभग 8 लोग जल गए। जिनको तत्काल जिला अस्पताल कटनी रिफर किया गया। पीड़ितों की रिपोर्ट पर अपराध धारा 109(1) बीएनएस, 3(क) विस्फोटक अधि. 1908 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना स्थल से आरोपियों द्वारा फेके गये जल्वलनशील पदार्ध के अवशेष मोके पर जप्त किये गये व आरोपीगण की तलाश की गई। मुखबिर की सूचना पर अट्ठा उर्फ अमन विरहा पिता अशोक विरहा उम्र 27 वर्ष निवासी बंगला लाइन, आर्यन उर्फ अनु धारक पिता रवि उम्र 20 वर्ष निवासी बंगला लाइन, ऋतिक उर्फ उल्लू चाहोतेल पिता राजकुमार उम्र 20 वर्ष निवासी बंगला लाइन, मिंटू उर्फ विकास पिता अशोक बिरहा उम्र 30 वर्ष निवासी बांग्ला एवं विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी बंगला लाइन को पकड़ा गया। आरोपियों को जिला न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में प्रयुक्त ज्वलशील पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय दुबे, उप निरी. योगेश मिश्रा, उप नवीन नामदेव, सउनि राजेश बागरी, प्र.आर. आशीष श्रीवास, श्रीकांत सेन, सुग्रीवधर बड़गैया, आरक्षक मणि सिंह, लोकेन्द्र सिंह, उमाकान्त तिवारी, नवीन शुक्ला, विनोद विश्वकर्मा, आदर्श बघेल, पंकज यादव, रण विजय, भानू पाण्डेय, मयंक सिंह, नन्दन कुमार एवं सायसेल के आर. शुभम गौतम की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *