महिला कबड्डी प्रतियोगिता 10 मार्च को माधवनगर खेल परिसर में, तैयारियां जोरों पर

कटनी। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने हेतु माधव नगर खेल परिसर के इनडोर हाल में परंपरागत खेल-कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार 10 मार्च को 11 बजे से किया गया है। जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने जिला स्तरीय खेल कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु पंकज कुमार नामदेव जिला कार्यक्रम प्रबंधक (RGSA) को नोडल अधिकारी एवं सुनीता यादव जिला खेल अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा है। जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती कौर ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए जाने हेतु अन्य बारह अधिकारी-कर्मचारियों को पृथक पृथक दायित्व सौंपे है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *