बहोरीबंद में पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर खेली होली, कर्त्तव्यपूर्ती के साथ आपसी भाईचारे का दिया संदेश दिया

कटनी। जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में इस वर्ष होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया गया। थाना प्रभारी अखलेश दाहिया अपने पुलिस स्टाफ के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचे और रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने भी पुलिस अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों के बीच थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ रंग खेला और सभी को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।

थाना प्रभारी अखलेश दाहिया ने इस अवसर पर कहा कि होली आपसी प्रेम और एकता का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की झगड़े या विवाद की स्थिति न बनने दें। यदि कहीं भी कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत होता है। त्योहार के अवसर पर पुलिस की सहभागिता से लोगों में सुरक्षा और आत्मीयता की भावना बढ़ती है। इस प्रकार बहोरीबंद में होली का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ, जहां पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर एकता का संदेश दिया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *