मासूम किलकारियों के बीच कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने बिखेरी होली की खुशियां, रंग गुलाल, पिचकारी सहित सोसायटी की महिला टीम ने जरूरत बच्चों उड़ाए गुलाल
कटनी। आज कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं की टीम ने होलिका दहन के पावन पर्व पर जरूरतमंद बच्चों के साथ जमकर होली मनाई। कुठाला थाने के पीछे स्थित बस्ती के मासूम बच्चों के साथ रंग गुलाल और पिचकारियों सहित महिला टीम ने जमकर होली की खुशियां बिखेरी। उल्लास एवं प्रेम के पर्व होली के इस आयोजन के बीच मासूम बच्चों के चेहरे पर जो खुशी झलक रही थी उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
सोसायटी की महिला टीम ने सर्वप्रथम मासूम बच्चों के साथ होली खेली और उन्हें पर्व की बधाई दी। इसके बाद बच्चों को तिलक लगाकर उन्हें मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। बच्चों को चिप्स, नमकीन, बिस्किट आदि के पैकेट भी दिए गए। इस अवसर पर बच्चों के साथ गाना, डांस, पोयम, चुटकुले, मस्ती मजाक, खेलकूद, हंसी खुशी के साथ होली का पर्व मनाया गया। अंत में बच्चों को होली से संबंधित सामग्री पिचकारी, गुलाल टोपी, रंग, फुगे आदि चीजे वितरित की गईं। कार्यक्रम में महिला विंग की अध्यक्ष मंजू शर्मा, पुष्पा ठाकुर, शिखा खंपारिया, रश्मि अग्रवाल, मनीषा पुरवार, संजना पांडे, श्रुति सेठिया, पूजा खम्परिया, अनीता ठाकुर, ममता ठाकुर, नेहा साहू,भारती मुरोतियां, प्रीति चतुर्वेदी, प्रिया अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।








