सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई शिविर में 100 से अधिक शिकायतों का हुआ संतोषजनक निराकरण, थानों में लगे शिविर, अधिकारी भी रहे मौजूद

सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई शिविर में 100 से अधिक शिकायतों का हुआ संतोषजनक निराकरण, थानों में लगे शिविर, अधिकारी भी रहे मौजूद

कटनी। कटनी पुलिस के द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण हेतु सतत जनहितकारी पहल के अंतर्गत आज 28 फरवरी 2026 को जिले के समस्त थानों में सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह आयोजन पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर के पूर्व सभी थाना प्रभारियों को लंबित शिकायतों के अधिकतम निराकरण हेतु स्पष्ट एवं सख्त निर्देश जारी किए गए थे।

निर्देशों के अनुपालन में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन से संबंधित आवेदकों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनकी शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करते हुए 100 से अधिक शिकायतों का समाधान कर उन्हें बंद कराया गया।

थाना माधव नगर परिसर में आयोजित शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर शिकायतों की सुनवाई की गई तथा मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर निराकरण कराया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟खबर से खलबली🌟 अभद्र व्यवहार एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर निगम अध्यक्ष ने की कड़ी आलोचना, अतिक्रमण दल को दिया पूर्ण समर्थन, अभद्रता करने वालों को बचाने में जुटे कुछ अधिकारी