कीमती लकड़ियों से भरा वाहन जब्त, ढीमरखेड़ा वन अमले ने की कार्रवाई, वाहन जब्त

कीमती लकड़ियों से भरा वाहन जब्त, ढीमरखेड़ा वन अमले ने की कार्रवाई, वाहन जब्त

कटनी। ढीमरखेड़ा के जंगलों में अवैध लकड़ी के परिवहन पर नकेल कसते हुए ढीमरखेड़ा वन विभाग ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। वन विभाग की टीम ने ग्राम बिचुआ के पास गश्त के दौरान करीब 30 नग कीमती बल्लियों और जलाऊ लकड़ी से लदे एक चार पहिया वाहन को पकड़ा।

बताया जाता है की वन विभाग की टीम बीती रात जब नियमित गश्त पर थी, तभी ग्राम बिचुआ के समीप एक संदिग्ध वाहन आता हुआ दिखाई दिया। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वाहन को रोककर तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में लकड़ी लदी पाई गई। परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज न होने के कारण टीम ने वाहन को तत्काल अपने कब्जे में ले लिया।

रेंजर अजय मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हम लकड़ी के स्रोत और उसकी वैधता की पड़ताल कर रहे हैं। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में रेंजर अजय मिश्रा, डिप्टी रेंजर अशोक कोल, प्रदीप तिवारी, कमलेश बर्मन, रामकुमार कुशवाहा, विनीश सिंह और सुजाता गोंड की मुख्य भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟खबर से खलबली🌟 अभद्र व्यवहार एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर निगम अध्यक्ष ने की कड़ी आलोचना, अतिक्रमण दल को दिया पूर्ण समर्थन, अभद्रता करने वालों को बचाने में जुटे कुछ अधिकारी