मनीष सिंह को राजपूत करणी सेना के युवा संगठन में मिला जिला महामंत्री का दायित्व

कटनी। देश में राजपूतों के सबसे बड़े संगठन राजपूत करणी सेना के राजपूत युवा संगठन ने शहर के सक्रिय युवा मनीष सिंह को संगठन में जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराणा, प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह दिखित और जिला अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह सोलंकी (सोनू) की अनुशंसा पर मनीष सिंह की नियुक्ति जिला महामंत्री के पद पर की गई है। मनीष सिंह की इस नियुक्ति पर संभाग अध्यक्ष विशाल सिंह सोलंकी, प्रदेश प्रभारी दिलीप सिंह राजावत, कटनी के माधवेंद्र सिंह। सुजीत सिंह सहित क्षत्रिय समाज के लोगों ने युवाओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *