बेलगाम ट्रक ने ली 19 वर्षीय युवक की जान, निवार रोड पर दर्दनाक हादसा

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जरवाही छैघरा निवार रोड पर बीती शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने घर लौट रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

निवार पुलिस चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा के अनुसार, मृतक की पहचान राममिलन कुशवाहा (19 वर्ष), पिता संजय कुशवाहा के रूप में हुई है। राममिलन ग्राम जरवाही का निवासी था। कल शाम करीब 7 बजे जब वह घर वापस जा रहा था इसी दौरान जरवाही छैघरा निवार रोड पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *