होली पर्व को लेकर बहोरीबंद पुलिस की अपील, शांतिपूर्ण तरीके से मनाए होली का त्यौहार
कटनी। आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को शांति समिति बैठक का आयोजन करने के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में थाना बहोरीबंद में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया, तहसीलदार आकाश दीप नामदेव, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार और ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच उपस्थित रहे। बैठक में बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने होली पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि त्यौहार के दौरान यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते और बदमाशी करते पाया जाएगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं, बदमाशी न करें।








