आदित्य जैन बने कांग्रेस सेवादल युवा अध्यक्ष

कटनी। ऑल इंडिया कांग्रेस सेवादल, दिल्ली द्वारा युवा नेता आदित्य जैन को कटनी सेवादल युवा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं जिला प्रभारी वीरेंद्र दुबेदी की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी भार्गव की सहमति के बाद यह नियुक्ति की गई।प्रदेश सेवादल युवा अध्यक्ष गजानन तिवारी ने आदित्य जैन के नाम का प्रस्ताव दिल्ली भेजा, जिस पर मुहर लगाते हुए उन्हें युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति पर युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

नियुक्ति के बाद आदित्य जैन ने कहा कि वे युवा सेवादल में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाएंगे तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *