कटनी ग्रेड सेपरेटर कार्य को लेकर कल मंगलवार से 5 दिनों तक यातायात रहेगा बाधित

कटनी ग्रेड सेपरेटर कार्य को लेकर कल मंगलवार से 5 दिनों तक यातायात रहेगा बाधित

कटनी। कटनी ग्रेड सेपरेटर परियोजना के कार्य सुचारू रूप से कार्य किये जाने हेतु मंगलवार 24 फरवरी से शनिवार 28 फरवरी रात्रि 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक गडर के परिवहन हेतु यातायात बाधित रहेगा। अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन सेवा प्रभावित न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। उक्त मार्ग से किसी भी प्रकार का आपातकालीन वाहन गुजरने पर उसे अविलम्ब सुरक्षित निकाल जायेगा। कार्य स्थल के दौरान कार्य स्थल के दोनो ओर कंपनी के व्यक्ति खडे़ होने चाहिये एवं दोनो ओर कार्य प्रारंभ का बैनर लगा होना चाहिये। कार्य स्थल के दौरान स्थल से संबंधित थाना से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही से अवगत कराना चाहिये। कार्य के दौरान सुरक्षा के पूर्ण प्रबंधन होने चाहिये ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो।

विदित हो कि ए. उमामहेश्वर राव प्रोजक्ट हेड लार्सन एंड ट्यूबरो द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे (पीकेजी-1) की कटनी ग्रेड सेपरेटर परियोजना के अंतर्गत कटनी जिले के न्यू कटनी जंक्शन कटनी मुड़वारा यार्ड के ऊपर से गुजरने वाले डीएन लाइन रेल्वे ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟भ्रष्टाचार की इबारत🌟 खबर सामने आने के बाद डराने, धमकाने और मैनेजमेंट का दौर शुरू, अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की चौखट पर दस्तक, भ्रष्टाचार की परतें दबाने हो रहे प्रयास, आशाओं की आई शामत