एनकेजे क्षेत्र से लापता हुई बच्ची विदिशा में मिली, 24 घंटे के अंदर बालिका को किया परिवार के हवाले, पुलिस की त्वरित कार्यवाही से लौटी खुशियां

एनकेजे क्षेत्र से लापता हुई बच्ची विदिशा में मिली, 24 घंटे के अंदर बालिका को किया परिवार के हवाले, पुलिस की त्वरित कार्यवाही से लौटी खुशियां

कटनी। अचानक गुमशुदा हो रहे बच्चों की संख्या कटनी जिले में तेजी से बढ़ रही है। जिस तेजी से गुमशुदगी की शिकायतें सामने आ रही है, उसी तेजी से कटनी पुलिस लापता हुए बच्चों को तलाश कर उन्हें सुरक्षित वापस परिवार से मिलने में जुटी हुई है। एक ऐसी ही कार्यवाही को अंजाम देते हुए एनकेजे पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिक बच्ची को 24 घंटे के अंदर विदिशा से बरामद कर उसके परिवार जनों के हवाले किया। पुलिस द्वारा सक्रीयतापूर्वक बच्ची की तलाश कर वापस घर पहुंचाने की कार्यवाही के बाद गम के साए में डूबा परिवार एक बार फिर खुशियों से खिल खिला उठा।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी नाबालिक बच्ची अचानक कहीं लापता हो गई है। बच्ची के अचानक लापता हो जाने की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में एनकेजे थाने की टीम गठित कर बच्ची की तलाश शुरू की गई। थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत के नेतृत्व में टीम ने अपहर्त बालिका को तलाश करते हुए साइबर सेल कटनी की मदद से जिला विदिशा से तलाश कर दस्तयाब किया। बालिका को थाना लाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया। बालिका के मिलने पर परिजनो ने एनकेजे पुलिस के कार्य की सराहना की।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, सउनि केवल उईके, प्र.आर. शैलेष दमोहिया, म.प्र. आर. पुष्पलता मिश्रा, साइबर सेल कटनी टीम से आर अजय शंकर साकेत, शुभम गौतम, सर्तेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post