डायल-112 वाहन में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, भेजा जेल

डायल-112 वाहन में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, भेजा जेल

कटनी। स्लीमनाबाद पुलिस ने डायल-112 वाहन में तोड़फोड़ और पथराव की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

घटना 12 फरवरी 2026 की है, जब बंधी रेल फाटक के पास हाईवा और मोटरसाइकिल के बीच हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना पर डायल-112 वाहन मौके पर पहुंचा था। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। घटना से आक्रोशित 10-15 ग्रामीणों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया, जिससे डायल-112 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार पुलिस स्टाफ व पायलट को चोटें आईं।

मामले में थाना स्लीमनाबाद में अपराध क्रमांक 89/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना स्लीमनाबाद एवं थाना उमरियापान की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 फरवरी को तीन आरोपियों 19 वर्षीय सागर उर्फ जग्गी कोल, 19 वर्षीय अभिषेक कोल एवं 20 वर्षीय अर्जुन कोल निवासी धरवारा को गिरफ्तार किया।

आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जिला जेल कटनी भेज दिया गया। प्रकरण में चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश समन, थाना प्रभारी उमरियापान महेंद्र जायसवाल, उपनिरीक्षक अनिल यादव, सहायक उपनिरीक्षक जुबेर अली सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post