संकल्प से समाधान अभियान के द्वितीय चरण में तहत सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित होगा शिविर, वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के नागरिकों की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण

संकल्प से समाधान अभियान के द्वितीय चरण में तहत सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित होगा शिविर, वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के नागरिकों की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण

कटनी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा जरूरतमंद नागरिकों के उत्थान हेतु निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रथम चरण में जिले में भी 12 जनवरी से 15 फरवरी तक ‘संकल्प से समाधान अभियान’ के तहत नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित करने हेतु आवेदन प्राप्त किए जा रहे है। उपयुक्त शैलेश गुप्ता द्वारा शासन निर्देशानुसार अभियान के द्वितीय चरण के तहत 16 फरवरी से 16 मार्च तक जोनवार शिविरों का आयोजन कर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए है।

बस स्टैंड ऑडिटोरियम में शिविर का आयोजन सोमवार को

उपयुक्त शैलेश गुप्ता के निर्देशानुसार 16 फरवरी सोमवार  को संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत जोन क्रमांक एवं क्लस्टर वार 1 स्वामी विवेकानंद सभागार, बस स्टैंड ऑडिटोरियम में वार्ड क्रमांक 1 से  वार्ड क्रमांक 5 तक के नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु नागरिकों से आवेदनों को प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी। इस हेतु प्रभारी सहायक यंत्री सुनील सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर शिविर आयोजन की व्यवस्थाओं हेतु निगम के अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए है।

इन्हें सौंपे गए दायित्व

उपयुक्त श्री गुप्ता द्वारा जारी आदेशानुसार क्लस्टर में प्राप्त आवेदनों का नोडल अधिकारी की आईडी से निराकरण कराने के साथ ही अभियान के दौरान योजनाओं के प्राप्त आवेदनों को निकाय के अतिरिक्त संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर निराकरण हेतु जागेश्वर प्रसाद पाठक राजस्व अधिकारी के साथ पांच अन्य  अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है। उपायुक्त श्री गुप्ता ने शिविर में बैठक व्यवस्था, आवश्यक साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था सहित प्रचार प्रसार एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण करने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post