बिलहरी बाजार में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, तीन जुआरी गिरफ्तार

कटनी। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को जुआ-सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के निर्देशन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलहरी बाजार में कुछ लोग रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और तीन जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से एवं फड़ से 5,550 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष, आरक्षक भरत विश्वकर्मा एवं सौरभ जैन की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *