महाशिवरात्रि पर कटनी कृषि उपज मंडी की फल एवं सब्जी मंडी में सुबह से शुरू हुआ भंडारा, जय किसान सब्जी फल थोक व्यापारी संघ ने भक्ति भाव से किया आयोजन

महाशिवरात्रि पर कटनी कृषि उपज मंडी की फल एवं सब्जी मंडी में सुबह से शुरू हुआ भंडारा, जय किसान सब्जी फल थोक व्यापारी संघ ने भक्ति भाव से किया आयोजन

कटनी। महाशिवरात्रि के पवित्र पर्व पर कटनी कृषि उपज मंडी स्थित सब्जी मंडी में विशाल भंडारे का आयोजन सुवह 6 बजे से सुरु हो चुका है। भोले बाबा के प्रसाद के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। यह भव्य आयोजन जय किसान सब्जी फल थोक व्यापारी संघ द्वारा किया जा रहा है, जो भक्तों के बीच भाईचारे और सेवा भाव को मजबूत कर रहा है।

महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारा

महाशिवरात्रि के अवसर पर कृषि उपज मंडी की सब्जी मंडी में जय किसान सब्जी फल थोक व्यापारी संघ द्वारा आयोजित विशाल भंडारे ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया है। भगवान भोलेनाथ के प्रसाद के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह भंडारा सभी जाति-धर्म के लोगों के लिए खुला है। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु पूड़ी-सब्जी, खीर और हलवा जैसे स्वादिष्ट प्रसाद का सेवन कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि यह सेवा कार्य भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के उद्देश्य से किया जा रहा है। मंडी क्षेत्र के व्यापारियों ने सामूहिक रूप से इस भंडारे को सफल बनाने में योगदान दिया है। भंडारे में स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या है, जो व्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरण कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है और कहा कि इससे सामाजिक एकता मजबूत होगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post