बरही में फिर चोरों की चांदी, सूने मकान में सेंधमारी, 80 हजार का माल लेकर चंपत हुए चोर, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

कटनी। बरही थाना क्षेत्र चोरों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है। लंबे समय से यहां पर हो रही एक के बाद एक चोरियां स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। अब चोरों ने बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खन्ना छैघरा में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित कुल 80 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 13 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात करीब 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। बलरामदास पटेल (पिता काशी प्रसाद पटेल, उम्र 56 वर्ष), निवासी ग्राम खन्ना बंजारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के अंदर रखे सोने एवं चांदी के कीमती जेवरात, 10 हजार रुपये नकद सहित लगभग 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। बरही पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और क्षेत्र में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *