महाशिवरात्रि पर शिवशक्ति धाम गंगोटी कैलवारा कलाँ में जुटेंगे शिवभक्त, पूजन अर्चन के साथ आयोजित होगा विशाल भंडारा

कटनी। महाशिवरात्रि के दिन कल रविवार को शिवशक्ति धाम गंगोटी कैलवारा कलाँ में हर वर्ष की तरह इस बार भी शिव भक्तों का तांता लगेगा यहां पर सुबह से ही विशेष हवन पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। आपको बता दें कि गंगोटी शिव शक्ति धाम में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ हर साल मनाया जाता है। यहां पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थानीय लोगों के लिए आस्था का केंद्र रहते हैं। महाराष्ट्र महाशिवरात्रि पर शिव शक्ति धाम गंगोटी में आसपास के कई ग्रामों के अलावा शहर से भी बड़ी संख्या में शिव भक्त एकत्र होते हैं।

शिव शक्ति धाम गंगोटी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजक अक्षय श्रीवास्तव जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा कटनी, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, अंशुल श्रीवास्तव एवं आकाश श्रीवास्तव ने कहा की महाशिवरात्रि पर शिव शक्ति धाम में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। महाशिवरात्रि का कार्यक्रम रविवार 15 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शिवशक्ति धाम में प्रारंभ होगा। आयोजकों ने सभी शिव भक्तों से महाशिवरात्रि के कार्यक्रमों में इसका परिवार हिस्सा लेने की अपील की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *