स्कूल को डोनेशन दिलाने के नाम पर खाते से की धोखाधड़ी, बिलहरी कुठला पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
कटनी। कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा के मार्ग दर्शन में बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय व उनकी टीम ने धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
आपको बता दें कि राजेंद्र विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय रामपाल विश्वकर्मा उम्र 56 साल निवासी रोशन नगर ने लिखित आवेदन देते हुए बताया कि आर्यवत शिक्षा समिति रोशन नगर कटनी को पैसे की आवश्यकता होती है। इसी बात पर जीशान पिता कुश्तर उर्फ रहमान निवासी नजीराबाद जिला सतना द्वारा उक्त संस्था को डोनेशन दिलाने के नाम पर संस्था की एक्सिस बैंक का खाता प्राप्त कर संस्था के खाते में लेनदेन कर धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को पीआर में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पांडे, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, आरक्षक लव उपाध्याय, संदीप भलावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








