युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का कटनी दौरा आज, प्रियदर्शिनी बस स्टेंड में शुभ कुशल प्रकाश मिश्र के नेतृत्व मे होगा जोरदार स्वागत…

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का कटनी दौरा आज, प्रियदर्शिनी बस स्टेंड में शुभ कुशल प्रकाश मिश्र के नेतृत्व मे होगा जोरदार स्वागत…

कटनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आज रविवार को प्रथम बार कटनी जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनके नगर आगमण को लेकर युवा मोर्चा से जुड़े नेताओं में उत्साह की लहर देखा जा रहा है। स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार व मंच बनाए जा रहे हैं।

बस स्टैंड में जोरदार स्वागत की तैयारियां.…

प्रियदर्शिनी बस स्टेंड में भव्य स्वागत मंच बना कर श्री टेलर के जोरदार स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। युवा नेता कुशल प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रियदर्शिनी बस स्टैंड परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा के मार्गदर्शन में दोपहर 1 बजे एक गरिमामय और प्रेरणादायी कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। गौरतलब हैं

श्री टेलर आज रविवार की दोपहर स्थानीय विवेकानंदनंद ऑडिटोरियम में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर आधारित युवा संवाद बजट पर युवाओं को संबोधित भी करेंगे, औऱ शहर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ ने प्रत्येक जनपद से पांच-पांच ग्राम पंचायतों को जारी किए शोकाज नोटिस, 30 ग्राम पंचायतों के उपयंत्रियों, सचिव और जीआरएस से 3 दिन में मांगा जवाब