चाकूबाजी करने वाले दो बदमाशों को कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार, विवाद के कारण किया था चाकू से हमला

Oplus_16908288

चाकूबाजी करने वाले दो बदमाशों को कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार, विवाद के कारण किया था चाकू से हमला

कटनी। कुठला पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में आज 5 फरवरी को पुरैनी में चाकूबाजी करते हुए खूनी संघर्ष करने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है।

जानकारी देते हुए कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने बताया कि  हीरापुर कौड़िया निवासी 21 वर्षीय मोहित पटेल पिता हरि लाल पटेल ने 24 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वह सौरभ शुक्ला व आशीष पटेल के साथ मोटर साईकल क्रमांक से बस स्टेण्ड से पुरैनी जा रहा था। इंडिया होटल बजरंगबली मंदिर के पास ओम रजक एवं अंकित रजक ने लापरवाही से कट मारा। समझाने पर ओके दोनों विवाद करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। रात्रि करीब सवा 9 बजे जगन्नाथ मैरिज गार्डन के पास ओम रजक व अंकित रजक ने रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए हाथ मुक्कों से उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान ओम रजक ने आशीष पटेल को जान से मारने के इरादे से चाकू से पेट में वार किया, जिससे आशीष पटेल के दाहिनी ओर पसली के नीचे चोट आई व खून निकलने लगा। बीच-बचाव करने पर आरोपी भाग गये। घटना के बाद आशीष पटेल को अधिक रक्तस्राव होने पर जिला अस्पताल भिजवाया गया। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपीगण अंकित रजक उर्फ अनिकेत पिता पीताम्बर उर्फ बुईया रजक उम्र 18 वर्ष एवं ओम रजक पिता पीताम्बर उर्फ बुईया रजक उम्र 20 वर्ष दोनो निवासी इण्डिया होटल के पीछे थाना कोतवाली कटनी को गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post