घर के बाहर सेप्टिक टैंक में मिला बच्चे का शव, हिंदू सम्मेलन में हिस्सा लेने गया था परिवार, लौटा तो ये हुआ

Oplus_16908288

घर के बाहर सेप्टिक टैंक में मिला बच्चे का शव, हिंदू सम्मेलन में हिस्सा लेने गया था परिवार, लौटा तो ये हुआ

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत ग्राम मझगवां फाटक में एक बालक की अपने ही घर के सेटिंग टैंक में डूबने के कारण मौत होने की दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है बालक खेल – खेल में घर मे बने सेप्टिक टैंक में गिर गया। देर तक पानी मे डूबे रहने के कारण उसकी मौत हो गई। जिस समय यह घटना घटित हुई बालक के परिजन गाँव मे आयोजित हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने गए थे।  हिंदू सम्मेलन से लौट कर आने पर परिवार वालों ने 5 वर्षीय शिवम उर्फ सिब्बू चौधरी पिता सुनील चौधरी की इधर-उधर तलाश शुरू की। बच्चों की तलाश करते हुए परिवार वाले जब घर के बाहर बने सैप्टिक टैंक की तरफ गए तो वहां पर बच्चे के शव को टैंक में देख कर सब स्तब्ध रह गए। आनन फानन में परिजन बालक को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डाक्टरो ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार रात 7 बजे घटित हुई। मृतक बालक शिवम का पीएम आज बुधवार सुबह जिला अस्पताल में कराया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post