मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, कटनी एवं पन्ना जिले की पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्यवाही, 7 आरोपियों से लाखों का मशरूका बरामद

कटनी। शहर में मौजूद मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। कटनी एवं पन्ना जिले की पुलिस ने संयुक्त रूप से चोरों की तलाश करते हुए 7 चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों से लाखों का सामान बरामद किया गया है।

विगत 1 माह पूर्व 6-7 जनवरी 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर भगवान का मुकुट व छत्र चोरी कर लिया था। इसी दौरान जानकारी मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत अन्य मंदिरों में चोरी करने का प्रयास किया गया, परंतु चोरी की घटना घटित नहीं हुई। जबकि उसी रात में थाना रंगनाथनगर में एक पल्सर मोटर सायकल चोरी होने व थाना कुठला अंतर्गत चाका तिराहा स्थित हनुमान मंदिर में भी चोरी होने की घटना प्रकाश में आई थी। मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं जैसे संवेदनशील मामले में अनेक हिन्दु संगठनों के द्वारा भी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने व मामले का शीघ्र खुलासा किए जाने मांग की गई थी। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक द्वारा तीनों थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाएं एक ही गिरोह के द्वारा घटित किए जाने की संभावना को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम को आरोपियों की तलाश कर शीघ्र मामलों का खुलासा किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

टीम के द्वारा अलग-अलग स्थानों में लगे सीसीटीव्ही कैमरे चैक किए गए जिसमें 5 संदिग्ध युवक दो मोटर सायकलों में घटनास्थल के आसपास देखे गए। जिसमें एक पल्सर मोटर सायकल जो थाना रंगनाथनगर क्षेत्र से चोरी गई थी उसका उपयोग किया जाना पाया गया। इसी दौरान सीमावर्ती जिला पन्ना में भी मंदिरों में चोरी होने की घटनाएं प्रकाश में आई। जिसमें अपराधियों की कार्यप्रणाली काफी हद तक कटनी में घटित की गई घटनाओं से मिलती जुलती पाई गई। जिसके संबंध में जिला पन्ना में संपर्क किया गया। इसके अतिरिक्त सायबर सेल द्वारा तकनीकी रूप से चोरी में प्रयोग किए गए कटर एवं मोबाईल नंबरों के बारे में अति-महत्वपूर्ण जानकारी संकलित की गई। जिसमें आरोपियों के जिला पन्ना के होने के संबंध में जानकारी लगी। कटनी एवं पन्ना पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा आरोपियों की तलाश करते हुए 7 संदेही व्यक्तियों को पटेल ढाबा देवेन्द्र नगर से पुलिस अभिरक्षा लेकर पूँछताछ की गई। पुलिस टीम द्वारा मंदिर में की गई चोरियों एवं अन्य चोरियों के संबंध में कड़ाई से पूँछताछ किये जाने पर आरोपियों द्वारा कटनी एवं पन्ना में अलग-अलग मंदिरों, घरों में चोरी की घटना व वाहन चोरी की घटना स्वीकार की। आरोपियों के द्वारा कटनी में 3 एवं पन्ना जिले में 11 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। चोरों के कब्जे से कुल 30 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण, छत्र व भगवान के गहने बरामद किए गए। साथ ही आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं मे प्रयुक्त 6 कटर, 4 मोटर साइकिल, 8 मोबाइल कुल कीमती करीब 4 लाख 95 हजार रूपये के जप्त किए गए है।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

कटनी एवं पन्ना में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले हृदेश उर्फ हिरदेश लखेरा पिता श्री रामलाल लखेरा उम्र 27 साल निवासी ग्राम बंधूर थाना सलेहा जिला पन्ना, शैलेन्द्र चौबे पिता रामचरण चौबे उम्र 25 वर्ष निवासी  ग्राम फुलदरी थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना, वीरेन्द्र चौबे उर्फ बीरू पिता रामचरण चौबे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम फुलदरी थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना, धीरेन्द्र चौबे उर्फ बीरू पिता रामचरण चौबे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम फुलदरी थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना, विष्णुकांत सोनी पिता हजारीलाल सोनी उम्र 31 साल निवासी ग्राम गंज थाना सलेहा जिला पन्ना, कुंजीलाल चौधरी पिता मिहीलाल चौधरी उम्र 29 वर्ष निवासी बिरसिंहपुर थाना पवई जिला पन्ना एवं सुरेन्द्र सोनी पिता चन्द्रिका प्रसाद सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी इटांय थाना पवई जिला पन्ना को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, थाना प्रभारी निरी. राजेन्द्र मिश्रा, थाना प्रभारी रंगनाथनगर उनि. अरूणपाल सिंह, थाना प्रभारी एन.केे.जे. उनि. रूपेन्द्र सिंह राजपूत, उनि. महेंद्र जायसवाल, उनि. प्रतिक्षा सिंह चंदेल, प्र.आर. रामपाल बागरी, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, नितिन जायसवाल, आर. दीपक तिवारी, अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, मंसूर हुसैन, दिनेश सेन, मोहन मण्डलोई, अजीत सिंह थाना रंगनाथनगर से प्र.आर. गोविंद कुदरहा एवं सायबर सेल से आर. अजय शंकर साकेत की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *