कोतवाली पुलिस ने दो परिवारों की लौटाई, मिली दोहरी सफलता, बालक, बालिका को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे खिले

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा गुमशुदगी के प्रकरणों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए गुमशुदा बालक, बालिकाओं की दस्तयावी हेतु प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही कर सकुशल दस्तयावी हेतु निर्देशित किया गया है। एसपी द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत कोतवाली पुलिस ने दोहरी सफलता हासिल करते हुए एक बालक और बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिवार वालों के सुपुर्द किया है। अपने बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिवार वालों के चेहरे खिल उठे।

कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि 31 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई की उसकी 13 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो है। इसी प्रकार 2 फरवरी 2026 को एक अन्य महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसका नावालिग पुत्र 31 जनवरी 2026 से लापता है। दोनों बच्चों की काफी तलाश करने पर भी पता नहीं चलने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना क्षेत्र से अचानक एक साथ बालक बालिकाओं के गुम हो जाने की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए विशेष टीम का गठन कर दस्तयावी हेतु प्रयास किए गए। घरवालों से पूछताछ की गई एवं मोबाईल नंबर की जानकारी प्राप्त कर तलाश के प्रयास किए गए। इसी दौरान बालिका के जबलपुर में होने की जानकारी प्राप्त हुई। टीम को तत्काल रवाना कर नाबालिग बालिका को जबलपुर रेल्वे स्टेशन के पास से दस्तयाव कर कटनी लाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा बालक को चंद घंटों के भीतर रेल्वे स्टेशन कटनी से दस्तयाव किया गया। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा नाबालिक बालक एवं बालिका से काउंसलिंग कर पूछताछ की गई। बालक-बालिका द्वारा माता-पिता के डांटने से बिना बताए चले जाने की बात कही। दोनों को पृथक-पृथक सकुशल दस्तयाव कर परिजनों को सुुपुर्द किया गया है। बालक बालिका के साथ कोई अप्रिय घटना घटित नही हुई है। थाना प्रभारी द्वारा बालक, बालिका को उचित समझाईश देते हुए, माता-पिता को भी बच्चों का ध्यान रखने की हिदायत दी गई है। परिजनों ने अपनी पुत्री को सकुशल पाकर कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, सउनि. रामेश्वर प्रसाद पटेल, प्र.आर. सुनील सिंह, आर. प्रवीण सिंह, विवेक मिश्रा, चंद्रभान प्रजापति, मंसूर हुसैन, अजीत सिंह, दिनेश सेन, मोहन मण्डलोई की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *