12-13 फरवरी मेहड़ दरबार में उमड़ेगी भक्तों की आस्था, 155 वीं बाबा थाँवरदास बर्सी महोत्सव में उमड़ेगा जनसैलाब

12-13 फरवरी मेहड़ दरबार में उमड़ेगी भक्तों की आस्था, 155 वीं बाबा थाँवरदास बर्सी महोत्सव में उमड़ेगा जनसैलाब

 

कटनी। माधव नगर के शांति नगर कालोनी स्थित मेहड़ दरबार में प्ररतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 12- 13 फरवरी को 155 वीं संत शिरोमणि श्री 1008 बाबा थाँवर दास साहिब बर्सी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में बाहरी संत महात्माओं व श्रद्धालुगण शिरकत करेंगे। 2 फरवरी सुबह 9 बजे श्री सत्यनारायण स्वामी जी की व्रत कथा से वर्सी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही 2 फरवरी से 10 फरवरी को सुबह 7 से रात्रि 9 बजे तक सुखमनी पाठ सप्ताह, 10 फरवरी मंगलवार सुबह 12 बजे

श्री सुखमणी साहिब का भोग साहिब 155 कलश, 155 दीप से आरती व भंडारा साहिब होगा। 11 फरवरी बुधवार सुबह 8 बजे ध्वज वंदन एवं शंख ढोल नगाड़े संग श्री शोभा यात्रा निकलेगी। सुबह 11 बजे श्री अखण्ड़ पाठ साहिब, श्री अखण्ड़ सुखमनी साहिब, श्री अखण्ड़ वाहिगुरू जाप सहित अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। शाम 5 बजे से श्री वाहिगुरू जाप, सत्संग, भजन, कीर्तन,

सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाबा जी की कृपा, महिर कहानियों पर अद्भुत शिक्षा, एलईडी द्वारा दर्शन, सुमधुर संगीत संध्या, आरती, अरदास, भगत होंगे। 12 फरवरी गुरुवार सुबह 11 बजे श्री हवन यज्ञ तत्पश्चात सामूहिक श्री जनेऊ संस्कार। शाम 6 बजे से श्री वाहिगुरू जाप, भजन, कीर्तन, सत्संग, बाबा जी की कृपा, महिर कहानियों पर नाट्य, श्री मेहड़ दरबार के सन्तो के एलईडी द्वारा दर्शन, म्यूजिकल पार्टियों द्वारा भजन  आंनद, भगत, सुमधुर संगीत संध्या, आरती, अरदास का आयोजन होगा। 13 फरवरी शुक्रवार सुबह 9 बजे

पूज्य श्री समाधी  साहिब का अभिषेक, पूजन ,अर्चन एवं सुबह 11 बजे से आम भंडारा आरंभ होगा।

11 एवं 12 फरवरी को दोपहर 3 बजे से निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा वास्तु परामर्श 12 एवं 13 फरवरी को आयोजित होगा। 13 फरवरी की सुबह 10 बजे से निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित होगा जिसमें दवाइयों का वितरण निशुल्क रूप से किया जाएगा। मेहद दरबार साहब की पीठाधीश्वर परम पूजनीय दादी साहब के सानिध्य में उक्त धार्मिक कार्यक्रम होंगे। आयोजकों ने सभी धर्म प्रेमियों से उक्त धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धापूर्वक हिस्सा लेने की अपील की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post