रीठी के बड़गांव शासकीय स्कूल  में बड़ा हादसा, शौचालय में छात्र को लगा बिजली का जोरदार झटका, हालत बिगड़ी, प्रबंधन की लापरवाही उजागर

कटनी। जिले के रीठी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़गांव के शासकीय स्कूल से एक दुखद घटना की खबर सामने आ रही है। यहां पर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते पढ़ाई करने गया एक छात्र करंट की चपेट में आ गया। बताया जाता है की छात्र रोज़ की तरह सुबह स्कूल पहुंचा था। इसी दौरान वह निस्तार के लिए स्कूल परिसर में बने बाथरूम गया हुआ था। बाथरूम में मौजूद छात्र अचानक बिजली की तारों के संपर्क में आ गया। छात्र की बिजली का इतना जोरदार झटका लगा की वह वहीं गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में छात्र को पहले बड़गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उसे कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल छात्र का जिला अस्पताल कटनी में उपचार जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार छात्र की हालत अब स्थिर है, लेकिन वह चिकित्सकीय निगरानी में हैँ। वहीं इस पूरे मामले को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक इंतज़ाम क्यों नहीं किए गए थे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी हैँ। बाथरूम में बिजली की अव्यवस्थित तारों को लेकर आखिर स्कूल प्रबंधन ने कोई संज्ञान क्यों नहीं लिया। स्कूल प्रबंधन द्वारा की गई लापरवाही का खामियाजा आखिर एक छात्रा को चुकाना पड़ा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *