सिलेंडर चोर गिरोह बिलहरी पुलिस की गिरफ्त में, गिरोह ने एनकेजे, बिलहरी, बड़वारा थाना क्षेत्र के गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी की घटना को दिया था अंजाम, चोरों से कुल 14 लाख का माल बरामद

कटनी। जिले बिलहरी, एनकेजे एवं बड़वारा थाना क्षेत्र में मौजूद सिलेंडर गैस गोदाम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर गिरोह को बिलहरी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। चोरों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए 57 सिलेंडर एक पिकअप एक पल्सर बाइक मिलाकर कुल 14 लख रुपए का सामान बरामद किया है।

बिलहरी चौकी क्षेत्र से गत 17 जनवरी 26 की दरमियानी रात बिलहरी भारत गैस गोदाम से 44 सिलेंडर चोरी हो जाने पर बिलहरी पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि विवेचना के दौरान चोरी गये सिलेंडर व अज्ञात चोरों की लगातार तलाश बड़वारा एवं बिलहरी पुलिस द्वारा की जा रही थी। तलाश के दौरान बिलहरी पुलिस ने कन्हवारा रोड पर पीछा कर पिकअप वाहन को पकड़ा। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई की पिकअप के ड्राइवर सन्नी दाहिया उसके साथी ग्राम जोबीकला के मंजू पटेल, सलोक कुशवाहा, ग्राम छैघरा के रोहित यादव, संदीप काछी ने सिलेंडर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने कुछ सिलेण्डर आपस में बांट लिये थे एवं 30 सिलेंडर को बेच दिया था।

आरोपियो के द्वारा ग्राम बिलहरी से 44 सिलेंडर, बड़वारा से 60 सिलेंडर, एनकेजे व अन्य जगह चोरी करना स्वीकार किया। चोर गिरोह से अब तक 57 सिलेंडर वरामद किये जा चुके है 47 सिलेंडर की बरामदगी कार्यवाही जारी है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर बरामदगी की कार्यवाही की जा रही है। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपियों से अब तक कुल 14 लाख का माल बरामद किया जा चुका है। उक्त मामले में पुलिस ने सन्नी दाहिया पिता सुखी लाल दाहिया निवासी कछगवां विजयराघवगढ़ कटनी, मनोज उर्फ रोहित यादव पिता रामप्यारे यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम छैघरा थाना कुठला जिला कटनी, संदीप काछी पिता बालिक राम उम्र 27 साल निवासी ग्राम छैघरा थाना कुठला जिला कटनी, कुती उर्फ सलोक कुमार कुशवाहा पिता सुरेश कुशवाहा उम्र 18 साल निवासी ग्राम जो बीकला थाना कुठला, मंजू उर्फ जयदेव पटेल पिता मेवा लाल पटेल उम्र 33 साल ग्राम जोबी कला थाना कुठला जिला कटनी एवं नासिर हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन निवासी लमतरा जिला कटनी सिलेण्डर खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, साइबर सेल से आरक्षक अजय शंकर साकेत, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, संतोष प्रजापति, आरक्षक लवउपाध्याय, सौरभ जैन, दिलकेश्वर, संदीप भलावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *